संदेश

पुलिसकर्मियों की छुट्टियां कैंसिल, बलिया-अयोध्‍या में धारा 144 लागू, 260 उपद्रवी गिरफ्तार

चित्र
लखनऊ. केंद्र की सेना में भर्ती के लिए ‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ यूपी के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हुआ. इस दौरान आक्रोशित युवाओं ने कई जगह ट्रेनों में तोड़फोड़ की तो कई जगह निजी, सार्वजनिक वाहनों को आगे के हवाले करने के साथ हाईवे जाम किए गए. वहीं, यूपी पुलिस ने अग्निपथ योजना के खिलाफ उपद्रव करने वालों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई शुरू कर दी है. अब तक 260 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा बलिया के बाद अयोध्‍या में धारा 144 लागू कर दी गई है. ‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ यूपी में अब तक 6 एफआईआर दर्ज की गई हैं. इस दौरान फिरोजाबाद, अलीगढ़ और नोएडा कमिश्नरेट में एक-एक, तो वाराणसी कमिश्नरेट में तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं. इसके अलावा यूपी पुलिस ने सेना भर्ती की अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शन को देखते हुए तत्काल प्रभाव से 23 जून तक पुलिसकर्मियों की छुट्टियां कैंसिल कर दी हैं. अब तक 260 उपद्रवी गिरफ्तार बता दें कि यूपी के बलिया में युवाओं ने ‘भारत माता की जय’ और ‘अग्निपथ वापस लो’ जैसे नारे लगाते हुए एक खाली ट्रेन में आग लगा दी. इसके अलावा कुछ अन्य ट्रेनों मे...